इरा सिंघल
इरा सिंघल भारतीय सिविल सेवा में कार्यरत हैं। वह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2014 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। सिंघल चौथी बार में ये कामियाबी प्राप्त कर सकी हैं और वह पहली अपाहिज महिला हैं जिन्होंने सर्वजनिक श्रेणी में ऊँचा स्थान पाया है
जीवन और शिक्षा
इरा सिंघल का जन्म मेरठ में हुआ था। उनके माता पिता का नाम राजेन्द्र सिंघल और अनिता सिंघल है। वह मेरठ के सोफ़िया गर्ल्ज़ स्कूल और दिल्ली के लॉरेटो कॉन्वेन्ट स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। इरा स्कोलियोसिस से जूज रही है जिसके कारण रीढ़ की हड्डी प्रभावित है और उससे बाज़ुओं की गति ठीक नहीं होती। इसके बावजूद इरा ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, धौलाकुआँ, दिल्ली से सम्पन्न की। इसके पश्चात नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान से उसने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और फ़ॅकल्टी ऑफ़ मैनेजमेन्ट स्टडीज़, दिल्ली विश्वविद्यालय से एम० बी० ए० किया।
सार्वजनिक जीवन
2010 में भारतीय राजस्व सेवा (आई आर एस) की परीक्षा में सफल होने के पश्चात भी अधिकारियों ने उसकी किसी वस्तु को "ढकेलने, खेंचने या उठाने की अयोग्यता" का हवाला देते हुए उसे पद देने से मना कर दिया था। इसके पीछे इरा की स्कोलियोसिस की समस्या थी। उसने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के समक्ष अपना मामला रखा जिसके परिणाम स्वरूप चार साल बाद इरा के पक्ष में निर्णय दिया गया था। इरा एक वर्ष तक स्पैनिश भाषा पढ़ाती रही हैं। उसे कैडबरी डेयरी मिल्क कम्पनी में एक प्रबंधक पद का दायित्व भी दिया गया था। इसके अलावा इरा कोका कोला कम्पनी में विपनन प्रशिक्षणार्थी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान रूप से इरा भारतीय राजस्व सेवा के उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग में सहायक आयुक्त का पद संभाल रही हैं
Comments
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.